मुनमुन सेन के साथ कॉफी पीने पर भाजपा बुरा नहीं मानेगी : सुप्रियो

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह उनके संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अभिनेत्री मुनमुन सेन के साथ कॉफी पीएंगे तो उनकी पार्टी इसका बुरा नहीं मानेगी।

सुप्रियो ने कहा, “एक चीज जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं कि मुनमुन सेन काफी शिक्षित और संभ्रांत महिला हैं, इसलिए चुनाव अभियान के दौरान कोई खराब शब्द नहीं कहे जाएंगे। एक दोस्त के नाते, अगर उनसे मिलना हुआ तो, मैं उनके साथ एक कप कॉफी पीना चाहूंगा और मेरी पार्टी इसका बुरा नहीं मानेगी।”

भाजपा सांसद ने 2014 में तृणमूल उम्मीदवार डोला सेन की भी उनकी निंदा नहीं करने के लिए प्रशंसा की। सुप्रियो ने तब चुनाव में ट्रेड यूनियन नेता को हराया था।

अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बेटी मुनमुन ने 2014 में माकपा के नौ बार के सांसद बासुदेब आचार्य को बांकुरा सीट से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493