विवेकानंद रेड्डी की हत्या के पीछे नायडू का हाथ : वाईएसआरसीप

हैदराबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नरा लोकेश पार्टी नेता वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

वाईएसआरसीपी नेता विजय साईं रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नायडू और लोकेश हत्या के साजिशकर्ता हैं, जबकि सहकारिता मंत्री आदिनारायण रेड्डी ने इस साजिश को अमली जामा पहनाया।

उन्होंने विवेकानंद की हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस पर उन्हें कोई भरोसा नहीं है और किसी केंद्रीय एजेंसी की जांच से ही दोषी का पता चल पाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद विवेकानंद कडपा जिले के पुलिवेंदुला कस्बे में अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में शुक्रवार सुबह मृत पाए गए।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद कहा कि वह इसे हत्या का एक मामला मान रही है और पुलिस ने इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दी है।

विवेकानंद पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई और वाईएसआरसीपी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के चाचा थे।

विजय साईं रेड्डी ने कहा कि विवेकानंद रेड्डी की हत्या वाईएसआर परिवार को खत्म करने की तेदेपा की साजिश का हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493