जम्मू, 16 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सभी चंद्रकोट से राजगढ़ की ओर जा रहे थे, इसी बीच कुंडा नाला के पास चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
उन्होंने बताया, “दुर्घटना पूर्वाह्न् 10.30 बजे हुई। पांच लोग घटनास्थल पर ही मारे गए, जबकि आठ घायलों में से छह की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। “
dharmpath.com dharmpath