दीपिका के मोम के पुतले पर बोले रणवीर, ‘ओरिजनल तो मेरे पास है’

लंदन, 16 मार्च (आईएएनएस)। लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मोम के पुतले का अनावरण होने के बाद उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी की इस नई उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर उनके प्रति प्यार जाहिर किया।

रणवीर ने शुक्रवार को दीपिका के मोम के पुतले के साथ की अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की लेकिन उन्होंने कैप्शन में जो लिखा वह सुर्खियों में छा गया।

रणवीर ने लिखा, “डीपी 2.0! ओरिजनल तो मेरे पास है!”

इस पर दीपिका ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब तुम जानते हो कि जब तुम्हें मेरी बहुत याद आएगी तो तुम्हें कहां जाना है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493