कश्मीर के शोपियां में महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने खुशबू जान को उस समय नजदीक से गोली मार दी, जब वह अपने गांव वेहिल में थीं।

पुलिस ने कहा, “उन्हें अपराह्न लगभग 2.40 बजे गोली मारी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।”

हमलावरों की धर-पकड़ के लिए घेरेबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस राज्य में आतंकवाद से लड़ने के लिए निश्चित मासिक पारिश्रमिक पर एसपीओ नियुक्त करती है। उन्हें न बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है और न ही उन्हें हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493