दिल्ली में पुसिल कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 30 वर्षीय पुलिस अधिकारी की सोमवार रात अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करमवीर सोमवार रात पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर स्थित झंगोला गांव में गश्ती पर थे, जब उन्हें सूचना मिली कि इलाके में कुछ लोग शराब की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कांस्टेबल (करमवीर) ने कुछ मिनटों बाद ही मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को शराब की बोतलों भरी कार्टन ले जाते देखा और उनका पीछा किया। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी।”

घायल कांस्टेबल को आनन-फानन में नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493