वाईएसआरसीपी ने लोकसभा, विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

कडपा (आंध्र प्रदेश), 17 मार्च (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने रविवार को आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों व लोकसभा की शेष 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

पार्टी अध्यक्ष वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने कडपा जिले के इदुपुलापाया में अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उम्मीदवारों की दूसरी व अंतिम सूची जारी की।

वाईएसआरसीपी ने शनिवार रात को लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

जगनमोहन रेड्डी अपने परिवार के गढ़ कडपा जिले के पुलिंवेंदुला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

वाईएसआरसीपी ने 40 मौजूदा विधायकों की सीटें बरकार रखी है। पार्टी ने पिछड़े वर्गो, युवाओं, अनुभवी व वफादारों को प्राथमिकता दी है।

विधानसभा उम्मीदवारों की सूची में ऑल इंडिया सर्विसेज में काम कर चुके नौ लोग व 15 चिकित्सक शामिल हैं। 175 उम्मीदवारों में से 33 उम्मीदवार 45 से कम आयु के हैं।

राज्य की 175 विधानसभा सीटों व 25 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493