दिल्ली में सर्द सुबह, पारा गिरा

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आसमान साफ रहा। दिन में हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

हालांकि, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 76 प्रतिशत थी।

रविवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493