चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया।
चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया।
यहां जारी एक बयान में पुरोहित ने कहा, “मनोहर पर्रिकरजी के निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। वह एक सज्जन व्यक्ति, एक सक्षम प्रशासक व बुद्धिजीवी थे। मनोहर पर्रिकर जी में सरलता, दूरदर्शिता व उदारता के गुण शामिल थे।”
उन्होंने कहा, “उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath