छग : नक्सली हमले में 6 सीआरपीएफ जवान घायल

रायपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवादियों के आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)विस्फोट व फायरिंग में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व छत्तीसगढ़ पुलिस इस दौरान सड़क सुरक्षा की ड्यूटी पर थे, जब यह हमला हुआ। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर अस्पताल ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493