प्रमोद सांवत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री (लीड-1)

पणजी, 18 मार्च (आईएएनएस)। गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद पांडुरंग सावंत राज्य में भाजपा-नीत गठबंधन सरकार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज (सोमवार की) देर शाम शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल मृदला सिन्हा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह जानकारी दी।

सावंत इस तटवर्तीय राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। वह अपने मार्गदर्शक मनोहर पर्रिकर का स्थान लेंगे, जिनका पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से रविवार को निधन हो गया था। पर्रिकर की अंत्येष्टि सोमवार की शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई।

एक भाजपा नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, “भाजपा ने बीती रात ही सावंत के नाम पर मुहर लगा दी थी। लेकिन हम आज शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में गठबंधन के अपने साथियों को मनाने की कोशिश कर रहे थे। वह आज (सोमवार को) देर शाम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493