दिल्ली में सर्द सुबह, खिली धूप

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द रही, लेकिन खिली धूप से मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा और दिनभर मौसम ऐसा ही बना रहेगा।”

मंगलवार को अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 80 प्रतिशत रही।

सोमवार को न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493