वरुण धवन, नोरा फतेही के बीच डांस का मुकाबला

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अपने ट्वर्किं ग वीडियो से फैंस को लुभाने के बाद अभिनेता वरुण धवन और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की उनकी सह-कलाकार नोरा फतेही के बीच नोरा के हिट गीत ‘दिलबर’ पर डांस का मुकाबला हुआ।

वायरल हुए इस वीडियो में वरुण और नोरा ‘दिलबर’ की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जो जॉन अब्राहम अभिनीत 2018 की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नोरा पर फिल्माया गया है।

‘दिलबर’ 1999 की फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के इसी नाम के गीत का रीमेक है।

वीडियो की शुरुआत में नोरा बेली डांस करती नजर आ रही हैं। वरुण उनके बाद आते हैं और वह भी नोरा का मुकाबला करते हुए अपना डांस कौशल दिखाते नजर आ रहे हैं।

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ एक डांस ड्रामा है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं।

फिल्म में श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और अपारशक्ति खुराना भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493