सिद्धार्थ संग अन्य कलाकार ‘मरजावां’ की रैप-अप पार्टी में हुए शामिल

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘मरजावां’ं के अपने साथी कलाकारों व अन्य टीम सदस्यों के साथ फिल्म की रैप-अप पार्टी में शामिल हुए, जिसका आयोजन यहां सोमवार को किया गया।

मिलाप जावेरी, निखिल आडवानी, भूषण कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही और ‘मरजावां’ की टीम के अन्य सदस्य इस पार्टी में शामिल हुए।

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित ‘मरजावां’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धार्थ और रितेश मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493