उप्र : शिवपाल ने प्रसपा के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को 30 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव खुद फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने जहां प्रत्याशी उतारे हैं, वहां शिवपाल ने भी उतार दिए हैं। इसलिए प्रसपा का कांग्रेस से गठबंधन के कयासों पर विराम लग गया है। शिवपाल ने अपनी सूची में जातिगत समीकरण का ध्यान रखा है।

पहली सूची में उन्होंने छह मुस्लिम और छह यादवों को टिकट दिया है, जबकि तीन ब्राह्मण उम्मीदवार को भी मैदान में उतारा है।

प्रसपा की सूची के मुताबिक, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवेश, मुजफ्फरनगर से डॉ. ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी इलाम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेंद्र सिंह बली, गाजियाबाद से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल यादव, बरेली से कुमारी समन ताहिर और पीलीभीत से मोहम्मद हनीफ मंसूरी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इसी तरह हरदोई से फूलचंद्र वर्मा, मिश्रिख से अरुणा कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, फरु खाबाद से उदयपल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्र, अकबरपुर से कप्तान इंद्रपाल सिंह पाल, मोहनलालगंज से गणेश रावत, बहराइच से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनंजय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, अंबेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आर.एस. यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, राबर्ट्सगंज से त्रिवेणी प्रसाद खरवार और संभल से करन सिंह यादव को प्रसपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493