दिल्ली में खुशनुमा सुबह

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान में हालांकि बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने दोपहर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “हल्की बारिश होने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 64 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.5 डिग्री सेल्सियस व 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493