भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित

जम्मू, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हो गया। यातायात विभाग ने यह जानकारी दी।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंथल में हालिया भूस्खलन तथा पत्थरों के गिरने से राजमार्ग बाधित हो गया।

एक अधिकारी ने कहा, “राजमार्ग को साफ करने का काम चल रहा है। यात्रियों को जम्मू एवं कश्मीर के हमारे नियंत्रण कक्षों से संपर्क किए बिना यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493