श्रीनगर, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में 10 मार्च को घायल एक नागरिक की बुधवार को मौत हो गई।
अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि रियाज अहमद (32) को सुपर स्पेशियलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में 10 मार्च को भर्ती कराया गया था। अहमद कमलकोटे का निवासी था।
अस्पताल के सूत्रों ने कहा, “उसे बचाया नहीं जा सका।”
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कमलकोटे इलाके में 10 मार्च को की गई गोलीबारी में रियाज अहमद व तीन अन्य घायल हो गए थे। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath