उप्र : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई

लखनऊ,20 मार्च(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सफर हो रहा आसान। विकास के उत्तर प्रदेश गढ़ रहा नए प्रतिमान। विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद का जयघोष है बुलंद, लोक कल्याण का बीड़ा उठा निकल पड़ा है एक संत। अब ये परिवर्तन नहीं थमेगा। नए सफर पर उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश 74 पार फिर एक बार मोदी सरकार।”

गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष ट्विटर के माध्यम से प्रचार में लगे है। सपा और बसपा प्रमुख लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493