महेश बाबू कैंसर से जूझ रही अपनी फैन गर्ल से मिले

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू श्रीकाकुलम की रहने वाली परवीन नाम की एक युवा लड़की की इच्छा पूरी की है, जो कैंसर से पीड़ित है। महेश बाबू ने उनके साथ कुछ समय बिताया और वह अपने पसंदीदा स्टार से मिल कर बेहद खुश नजर आ रही थीं।

अभिनेता ने ‘महर्षि’ के सेट पर उनसे मुलाकात की और शीघ्र ही उनके स्वस्थ होने की कामना की है।

इससे पहले पिछले साल, सुपरस्टार ने रामोजी फिल्म सिटी में महर्षि के सेट पर अपनी 106 वर्षीय प्रशंसक से मुलाकात की थी। 106 वर्षीय की यह महिला आंध्र प्रदेश के एक शहर राजमुंदरी की निवासी है, जो फिल्म भारत एनन नेनु में उनके मुख्यमंत्री की भूमिका देख कर मंत्रमुग्ध हो गयी थी। फिल्म में अभिनेता का किरदार देख कर महिला उन्हें असली मुख्यमंत्री समझ बैठी थी।

महेश बाबू अपनी आगामी फिल्म ‘महर्षि’ में बहुत दुबले और मजबूत किरदार में नजर आएंगे जो अप्रैल 2019 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493