सीआरपीएफ जवान ने 3 सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या की

जम्मू, 21 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने तीन सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ कांस्टेबल अजीत सिंह ने बुधवार शाम को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारने से पहले बट्टल बालियां इलाके में एक शिविर के अंदर अपने सहकर्मियों की गोलीमार हत्या कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना कथित तौर पर अजीत सिंह व उनके सहकर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद हुई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493