चोटिल डी मारिया को अर्जेटीना की टीम में जगह नहीं

ब्यूनस आयर्स, 21 मार्च (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फारवर्ड खिलाड़ी एंजल डी मारिया को चोट के कारण अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने बताया कि डी मरिया वेनेजुएला और मोरक्को के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 31 वर्षीय खिलाड़ी को रूस में हुए फीफा विश्व कप के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया था।

विश्व कप के राउंड ऑफ-16 में फ्रांस के खिलाफ हार झेलकर अर्जेटीना को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

एएफए ने हालांकि, डी मारियो की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।

अर्जेटीना की टीम शुक्रवार को वेनेजुएला और उसके अगले सप्ताह मोरक्को का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493