टीवी के सितारों ने होली की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। तेजस्वी प्रकाश और अदनान खान समेत टीवी के कई सितारों ने दर्शकों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं।

तेजस्वी ने एक बयान में कहा, “होली पुरानी कड़वाहट भूलकर रिश्तों की नई शुरुआत का समय है।”

अदनान खान ने कहा, “होली के त्योहार पर सारी नकारात्मक भावनाओं को जलाकर जीवन में सकारात्मक सोच लेकर आएं।”

उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा, “उन पर नजर रखें जो आपको तकलीफ देते हैं। उन दोस्तों के आसपास रहें जिनपर आप भरोसा करती हैं।”

अभिनेत्री हेली शाह के लिए होली का त्योहार साल का एक विशेष दिन है जब वह ‘अपने दिल के करीब रहने वाले लोगों के साथ समय बिताती हैं।’

वह लोगों पर रंग डाल रही हैं, लेकिन सावधानी भी बरत रही हैं।

शाह ने कहा, “यदि महिलाओं को खतरा महसूस होता है या ऐसा कुछ भी होता है, जिससे आप सहज नहीं हैं, तो आपकी मदद करने के लिए कई सुरक्षागार्ड, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। आपको सिर्फ उन्हें बताना है।”

शुभांगी अत्रे, मनीष गोपलानी, पर्ल वी. पुरी, रूप दुर्गापाल ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493