तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च (आईएएनएस)। दिल का दौरा पड़ने के चलते पिछले महीने सऊदी अरब में चल बसे रफीक (28) के परिजनों की तकलीफ उस समय और बढ़ गई जब वहां से लाया गया पार्थिव शरीर रफीक की जगह एक महिला का निकला।
प्रदेश की राजधानी से करीब 90 किलोमीटर दूर कोन्नी में जब ताबूत खोली गई तो उसमें रफीक का पार्थिव शरीर नहीं, बल्कि एक महिला का शव था।
कोन्नी थाना पुलिस ने भी इस गड़बड़ी की पुष्टि की।
पुलिस ने बताया कि रफीक का निधन 28 फरवरी को सऊदी अरब में हुआ था और उसका पार्थिव शरीर बीती रात लाया गया। परिवार ने जब ताबूत खोली तो उन्होंने उसमें एक महिला का शरीर पाया। ऐसा माना जाता है कि वह श्रीलंकाई महिला का शरीर है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि महिला का पार्थिव शरीर कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह भेजा जा रहा है और उसे वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath