हिमाचल : मनाली में बर्फबारी, शिमला में बारिश

शिमला, 21 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली और इसके आस-पास के पहाड़ी इलाकों में बीते 24 घंटों में फिर बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी की खबर फैलने के साथ ही मैदानी इलाकों के पर्यटक मनाली और आस-पास के इलाकों में होली मनाने पहुंचने लगे।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला और इसके आस-पास के इलाकों कुफरी, मशोबरा और नरकंडा में बारिश हुई है।

मनाली में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री तक दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कन्नूर के कल्पा में 12 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई और तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे तक जा पहुंचा।

चंबा के डलहौजी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493