बसपा ने घोषित की 11 उम्मीदवारों की सूची

लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को अपने 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

बसपा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद्र, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, गौतमबुद्ध नगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह और आंवला से रुचि वीरा को टिकट दिया गया है।

बसपा ने पहली बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इससे पहले जिसे प्रभारी बनाया जाता था, उसे ही प्रत्याशी माना जाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493