जम्मू एवं कश्मीर : भूस्खलन में 2 की मौत

जम्मू, 23 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि गनडोह क्षेत्र के थाथरी रोड पर एक ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे चालक और सहायक दोनों मौके पर ही मारे गए।

पुलिस के अनुसार, “स्थानीय लोग तत्काल सहायता करने के लिए पहुंचे लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493