लोकसभा चुनाव : कांग्रेस के 34 और उम्मीदवारों की सूची जारी

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार रात 34 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को खम्मान, मनिकाम टैगोर को तमिलनाडु के विरुधुनगर से विक्रमादित्य सिंह को ऊधमपुर और रमन भल्ला को जम्मू से उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची में छत्तीसगढ़ से चार सीटों पर, जम्मू एवं कश्मीर, त्रिपुरा और ओडिशा की दो-दो सीटों पर, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर, तमिलनाडु की आठ सीटों पर, उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर और तेलंगाना और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर की सीट बदल दी है। वे अब मुरादाबाद की बजाय फतेह पुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे।

ऊधमपुर से लड़ रहे विक्रामादित्य सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री करन सिंह के बेटे हैं। पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछला संसदीय चुनाव ऊधमपुर से लड़ा था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जितेंद्र सिंह से हार गए थे।

आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं।

पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493