श्रीनगर : दुर्घटनावश गोली चलने पर जवान बेहोश

श्रीनगर, 23 मार्च (आईएएनएस)। यहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान अपनी राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने पर बेहोश हो गया।

पुलिस ने कहा कि श्रीनगर के सोनावार क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एसएसबी का एक जवान शनिवार को दुर्घटनावश सर्विस राइफल चलने के बाद बेहोश हो गया।

पुलिस ने कहा, “सोनावार क्षेत्र में एक एसएसबी गार्ड की सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल गई और गोली दीवार में जा टकराई।”

पुलिस ने कहा, “उसे बेहोश अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है और कहा कि वह सदमे की वजह से बेहोश हो गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493