वाइस एडमिरल करमबीर सिंह नए नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया। वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के 31 मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रभार संभालेंगे।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “भारत सरकार ने परम विशिष्ठ सेवा मेडल(पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल(एवीएसएम) वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल सुनिल लांबा के 31 मई को सेवानिवृत्ति होने के बाद कार्यभार संभालेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493