केरल कांग्रेस का आग्रह, वायनाड से चुनाव लड़ें राहुल

तिरुवनंतपुरम, 23 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव ओमन चांडी और नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला सहित केरल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

कोट्टायम में मीडिया से बातचीत में चेन्निथला ने कहा कि वह इस बारे में राहुल से पहले ही बात कर चुके हैं, जब वह केरल दौरे पर आए थे।

उन्होंने कहा, “आज हमने एकबार फिर आग्रह किया है और मैंने वायनाड जिला कांग्रेस अध्यक्ष से इस बारे में बातचीत की है, जिन्होंने इसमें जबरदस्त रुचि दिखाई है।”

कांग्रेस ने वायनाड सीट से कोझिकोड कांग्रेस जिला अध्यक्ष टी. सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चांडी ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से हमारा आग्रह है और हम चाहते हैं कि राहुल वायनाड सीट से चुनाव लड़ें।

चांडी ने मीडिया से कहा, “सिद्दीकी को इस बारे में बता दिया गया है और उन्होंने इसका स्वागत किया है। अगर वह हमारा आग्रह स्वीकार कर लेते हैं तो यह केरल में न केवल पार्टी के लिए उत्साह बढ़ाने वाला होगा, बल्कि पूरे दक्षिण भारत में भी इससे पार्टी में उत्साह का संचार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493