मप्र में हवाओं का रुख बदलने से गर्मी बढ़ने के आसार

भोपाल, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। रविवार की सुबह से खिली धूप गर्मी का अहसास कराने वाली रही। धूप की चुभन भी पिछले दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा रहीं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान मंडला में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, इंदौर का 33.7 डिग्री, ग्वालियर का 33.5 डिग्री और जबलपुर का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493