योगी ने राहुल गांधी को बताया ‘मैन विदाउट ब्रेन’

सहारनपुर, 24 मार्च(आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें मैन विदाउट ब्रेन बताया।

मुख्यमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी मैन विदाउट ब्रेन हैं। उन्हें लगता है कि गन्ना पेड़ पर लटकता है। अमेठी में जाकर कहते हैं कि चीनी के पेड़ लगा देंगे। इन्हें मंदिर में बैठना नहीं आता। उन्होंने कहा कि हमने अमेठी में विकास किया है। इस बार चुनाव में भ्रष्टाचारी हारेंगे। इस बार देश विरोधी ताकतों की हार होगी।”

योगी ने कहा, “सपा सरकार ने हिंदुओं के कार्यक्रम रोके, जबकि हमने कांवड़ यात्रा में खुली छूट दी। हमने पुलिस की भर्ती कराई, बेटियों की पुलिस में भर्ती कराई। यदि हम आज कुछ कर पा रहे हैं तो हमारी ताकत मोदी जी हैं।”

उन्होंने कहा, “महागठबंधन एक गिरोह है। यह गिरोह भ्रष्टाचार और अराजकता से भरा हुआ है। मोदी के पांच वर्ष के काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है। मोदी जी पर कोई भी आरोप नहीं लगा सकता।”

उन्होंने कहा, “विपक्ष सेना के पराक्रम पर सवाल उठाता है। मोदी के राज में कश्मीर के पत्थर गायब हो गए हैं। अब पुलवामा में आप देख चुके हैं, बालाकोट में एयर स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी है।”

योगी ने कहा, “इनके (संप्रग सरकार) समय में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी और मोदी के राज में आतंकवादियों को गोली और गोले खिलाए जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493