नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री एस.एस. अहलुवालिया का टिकट काट दिया है और इस सीट से राजू सिंह बिष्ट को चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा उम्मीदवारों की ताजा सूची में लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा के दो उम्मीदवारों व ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने कंधमाल लोकसभा सीट से खरबेला स्वैन और कटक निर्वाचन क्षेत्र से प्रकाश मिश्रा को टिकट दिया है।
dharmpath.com dharmpath