निशानेबाजी : रोड ने आईएसएसएफ के शॉटगन विश्व कप में जीता स्वर्ण

मेक्सिको सिटी, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की दिग्गज निशानेबाज किंबर्ली रोड ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ आईएसएसएफ के शॉटगन विश्व कप-2019 में एक और स्वर्ण पदक जीत लिया।

40 वर्षीय रोड ने रविवार को फाइनल में कुल 57 का स्कोर किया और अपना 19वां आईएसएसएफ के शॉटगन विश्व कप स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड की क्लो टिपल ने 48 अंक के रजत और चीन की डोंगलियान झेंग ने 42 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

मात्र 11 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू करने वाली दिग्गज रोड लगातार छह ओलम्पिक में भाग ले चुकी है और प्रत्येक में कम से कम एक पदक जीत चुकी है। उन्होंने अपने करियर में अब तक ओलम्पिक के विभिन्न खेलों में 50 पदक जीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493