झारखंड की राजद अध्यक्ष भाजपा में शामिल

रांची/नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

चार बार की विधायक अन्नपूर्णा देवी नई दिल्ली में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भी भाजपा में शामिल हुए।

देवी के भाजपा में शामिल होने से पहले ही राजद ने उन्हें पद से हटा दिया था और उनकी जगह गौतम सागर राणा को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

भाजपा राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 13 पर चुनाव लड़ रही है। 10 पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, तीन सीट पर होना अभी बाकी है। इस बात की संभावना है कि अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा या चतरा से टिकट दिया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493