टेनिस : फेडरर ने मियामी ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई

मियामी, 26 मार्च (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने उम्मीद के मुताबिक शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को यहां मियामी ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने सर्बिया के फिलिप क्राजीनोविक को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से मात दी।

फेडरर तीन बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड रैंकिंग में 103 पायदान पर काबिज क्राजीनोविक को हराने के लिए एक घंटे और 30 मिनट का समय लिया।

वर्ल्ड नंबर-5 फेडरर ने पूरे मुकाबले में 14 दमदार एस लगाए।

अगले दौर में फेडरर का मुकाबला रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493