नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने वयोवृद्ध भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से टिकट देने से मंगलवार को इनकार कर दिया, और उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सत्यदेव पचौरी को टिकट दे दिया।
भाजपा की ओर से जारी एक सूची में उत्तर प्रदेश से 29 और पश्चिम बंगाल से 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी की सीटें बदल दीं। वरुण अब पीलीभीत से तथा मेनका सुल्तानपुर से लड़ेंगी।
भाजपा ने जयाप्रदा को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के मुकाबले रामपुर से उम्मीदवार बनाया है। जयाप्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हुईं।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को दोबारा गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल में पार्टी ने हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद से और जॉय बनर्जी को उलुबेरिया से टिकट दिया है।
dharmpath.com dharmpath