आप ने दिल्ली के लिए स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 15 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की। इनमें पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है।

आप नेता गोपाल राय का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने कहा, “इस सूची में और नाम शामिल किए जाएंगे।”

सूची में केजरीवाल और राय के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, भगवंत मान, सुशील गुप्ता, एन.डी. गुप्ता, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, जरनैल सिंह और शहनाज हिंदुस्तानी के नाम शामिल हैं।

राय ने कहा, “दिल्ली के बाहर से भी नेता होंगे (जो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे)।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493