केन्या में सड़क दुर्घटना में 14 की मौत

माचाकोस (केन्या), 27 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी केन्या की माचाकोस काउंटी में बुधवार तड़के एक बस ने एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे चौदह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्री बस तेज गति से नैरोबी की ओर आ रही थी, जब उसने ट्रक को टक्कर मारी। दुर्घटना में 11 पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

केन्या के राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, राजमार्गो पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के प्रयासों के बावजूद हर साल केन्या के करीब 3,000 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493