लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और कहा कि आज भाजपा को हर गांव शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है
उन्होंने ट्वीट किया, “विकास’ पूछ रहा है भाजपा को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या? शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है। आज भाजपा को हर गांव, शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना उनकी हताशा का प्रतीक है।”
इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम देश का ध्यान जमीनी मुद्दे से हटाकर अकाश की ओर ले जाना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath