उप्र : रायबरेली में भी प्रियंका के खिलाफ पोस्टरवॉर

लखनऊ/रायबरेली, 28 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनावी प्रचार के तहत गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रहेंगी। उनके पहुंचने से पहले यहां भी उनके खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू हो गई है।

रायबरेली में तिलक भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगे दिखाई दिए, जिन पर लिखा है, ‘जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई।’

हालांकि यह पोस्टर किसने लगवाए हैं, उसका नाम नहीं है।

इससे पहले अमेठी में भी प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे थे। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेता जयसिंह की ओर से लगाए गए थे।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज अपनी मां और रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं से मिलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493