ग्रेटर नोएडा हादसे पर मुख्यमंत्री और अखिलेश ने जताया दु:ख

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दु:ख जताया है।

योगी ने ट्वीट कर कहा “आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दु:ख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।”

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए लिखा, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हृदयघाती घटना। ईश्वर मृतकों की आत्माओं को शांति एवं परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति दे। पूर्ण संवेदना एवं सरकार से उचित मुआवजे की अपील। घायलों को मिले हर सम्भव मदद।”

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 12 घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493