पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ तथा शुष्क बना रहेगा। सोमवार से हालांकि मौसम में परिवर्तन की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, गया का 18.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath