पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व का सांस्कृतिक महत्व है। संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा-दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं, जिससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है।
दूसरी ओर, लोहड़ी पर्व खासकर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के लोग हषरेल्लास के साथ मनाते हैं। नए फसलों के घर आने की खुशी आपस में मिलकर बांटते हैं। इस राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों को भी मांझी ने बधाई दी।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लोग इन पर्वो को हषरेल्लास तथा पारस्परिक स्नेह और सौहार्द के साथ मनाएंगे, जिससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुशहाल विकसित और गौरवपूर्ण बिहार का निर्माण होगा।
इंडो-एषियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath