जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक कार में विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से यहां यातायात बाधित हो गया।
पुलिस ने कहा कि यह विस्फोट तेथर के पास एक निजी कार के अंदर हुआ जिससे कार पूरी तरह नष्ट हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार के मलबे के प्राथमिक निरीक्षण के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह विस्फोट कार में लगे सिलेंडर में हुआ।”
अधिकारी ने कहा, “घटना में किसी की मौत नहीं हुई है.. और कार का चालक संभवत: दुर्घटना के समय वाहन से बच निकलने में कामयाब रहा।”
dharmpath.com dharmpath