बिहार में तालाब से मां, 2 बच्चों के शव बरामद

जमुई, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तालाब से एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सरौन ग्राम पंचायत के तेतरिया गांव के एक तालाब से एक महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान तेतरिया गांव निवासी लोचन राणा की पत्नी मालती देवी (35) और उसकी पुत्री सरस्वती (8) और एक साल के लड़के के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक घर में पारिवारिक झगड़े के कारण महिला परेशान रहती थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

इधर, मृतक महिला के भाई और बेंगाबाद थाना के खुरछुट्टा गांव निवासी लखन राणा ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493