सत्ताधारी लोग 5 साल से जनता को अप्रैल फूल बना रहे : अखिलेश

लखनऊ, 31 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है। कहा कि 5 सालों से सत्ताधारी दल के लोग जनता को अप्रैल फूल बना रहे हैं।

उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, “‘विकास’ पूछ रहा है कि जहां सत्ताधारी 5 साल से जनता को ‘अप्रैल फूल’ बना रहे हैं, वहां एक दिन का क्या महत्व? लेकिन इस बार जनता फूल बनाने वालों के फूल का रंग और होश उड़ाने के लिए फुल तैयार बैठी है।”

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डराकर और प्रलोभन देकर कई तरह के षड्यंत्र कर रही है। झूठ व साजिश से वह अब कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। जनता ने उसे हटाने का मन बना लिया है। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से बौखलाई भाजपा अलोकतांत्रिक कृत्यों पर उतारू है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493