कश्मीर में आतंकियों की सराहना कर रहे कुछ दल : भाजपा

श्रीनगर, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोटों को खातिर पाकिस्तान व आतंकियों की सराहना कर रहे हैं।

बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “इन दलों ने कश्मीरियों को यह कहकर गुमराह किया है कि अगर वे इन दलों के लिए वोट नहीं करेंगे तो केंद्र उन्हें मार डालेगा।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवाद का समर्थन किया है और उसने भारत के साथ कभी संवाद का प्रयास नहीं किया।

उन्होंने कहा, “नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने हमेशा अपने फायदे के लिए कश्मीरियों को बेवकूफ बनाया है।”

भाजपा नेता ने कहा कि वह सत्ता और वोटों के लिए 1970 से ऐसा ही करते आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493