जम्मू एवं कश्मीर : पुंछ जिले में शैक्षिक संस्थान बंद

जम्मू , 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में एक बच्चे, एक महिला व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी के मारे जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया।

ये सभी शैक्षिक संस्थान नियंत्रण रेखा से 5 किमी की दूरी के भीतर स्थित हैं।

पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे रक्षा व नागरिक सुविधाओं को अंधाधुंध निशाना बनाए जाने के कारण सोमवार को छह साल की एक लड़की, एक महिला व बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

बीते दिन पाकिस्तानी व भारतीय सेना के बीच भारी गोलीबारी के बाद मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर शांति है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493